विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती प्रारम्भ – कनिष्ठ अभियंता के 869, न कनिष्ठ लेखाकार के 371 एवं कनिष्ठ सहायक के 765 पदों पर होगी भर्ती

जुलाई माह से ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे

विद्युत सुदृढ़ीकरण में आगे बढ़ते हुए भर्ती की जा रही है- ऊर्जा मन्त्री

बी एम राठौर

सांगोद, 24 जून।स्मार्ट हलचल।राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने प्रदेष के पांच विद्युत निगमों के लिए विभिन्न संवर्गों के कुल 2,005 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। बिजली कम्पनियों में विभिन्न पदों यथा कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 727 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 110 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 32 पदों, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों (कुल 2,005) पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। उक्त पदों के लिए आॅनलाइन प्रक्रिया से आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी जुलाई 2026 में जारी कर आनलाइन आवेदन भरे जावेंगे।

*ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुरूप विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है।* राज्य में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ये नई सीधी भर्तियाँ की जा रही हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री हीरा लाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों से जुड़ने हेतु इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगें गये हैं। योग्य अभ्यर्थी आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेगें। यह उल्लेखनीय है कि 02 दिन पूर्व 22 जून को ही तकनीषियन-तृतीय के 2,163 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया है जिनके नियुक्ति आदेष आज दिनांक 24 जून को जारी कर तुरन्त 2,005 रिक्तियों के लिये ये नई भर्ती प्रारम्भ की गई है।

विज्ञापन के अनुसार उपरोक्त सभी पदों हेतु जुलाई, 2026 से निम्न में से किसी भी वेबसाईट पर जाकर लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकता है-