Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़ग्यारह दिवसीय महेश नवमी महोत्सव जारी

ग्यारह दिवसीय महेश नवमी महोत्सव जारी

माहेश्वरी महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

ओम जैन

स्मार्ट हलचल|माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस महेश नवमी पर्व के अवसर पर आयोजित किये जा रहे ग्यारह दिवसीय महेश नवमी महोत्सव-2025 में दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।महोत्सव संयोजक शैलेन्द्र झंवर ने बताया कि प्रथम दिवस पारितोषिक वितरण समारोह में अतिथियों ने कार्यक्रम प्रभारी भरत लड्ढा, कैलाश तोतला, विनोद सोमानी, जगदीश समदानी अशोक तोतला ने उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
सहसंयोजक अशोक कलंत्री ने बताया कि दूसरे दिन जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पर तोषनीवाल परिवार के सहयोग से फिजियोथेरेपी एवं अभिरूचि शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर सभाध्यक्ष राकेश मंत्री, इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा, शंकरलाल गगरानी, अशोक अजमेरा, सुरेश बांगड़, कैलाशचन्द्र न्याती, सत्यनारायण हेड़ा, कमलेश जैथलिया, कमलेश डाड, सतीश धूत, लोकेश सोनी, भरत लड्ढा, प्रवीण लड्ढा, प्रिंस चेचाणी, निखिल तोषनीवाल, निरंजन कोठारी सहित पुनर्वास केन्द्र के संचालकगण उपस्थित रहे।
सोमवार सायंकाल माहेश्वरी महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता प्रभारी डिम्पल बिड़ला ने बताया कि पूर्व नगर सभाध्यक्ष जानकीलाल भंडारी, डॉ. जे.एल. पूंगलिया, प्रायोजक अंकुर अजमेरा, रूपल अजमेरा, विनोद अजमेरा कोटा, उद्योगपति राजेश डाड, अशोक समदानी, राजेश ईनाणी, कुंतल तोषनीवाल, सरस्वती देवी रांधड़, चंदा नामधर, रितु सोडानी, राकेश मंत्री, शैलेन्द्र झंवर, अशोक कलंत्री, सुनिल् गदिया, लोकेश समदानी, मनोहर तोषनीवाल, दीपक आगाल, जया तोषनीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंजु तोषनीवाल, चेतना नामधरानी, शिखा आगाल, सीमा काबरा का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर सुरेश चेचानी, अमित सोमानी, सुरेश बांगड़ उपस्थित रहे। सोमवार सायंकाल सम्पन्न मैचों में वूमेन ऑफ दी मैच वंदना डाड, उमा बिड़ला, प्रियंका ईनाणी, सोनिया काल्या, चेतना नामधराणी रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES