Homeभीलवाड़ाएलिवेटेड व लॉजिस्टिक पार्क भीलवाडा के विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक घोषणा...

एलिवेटेड व लॉजिस्टिक पार्क भीलवाडा के विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक घोषणा — सांसद अग्रवाल

भीलवाड़ा । राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा 2026 राजस्थान बजट । भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने राजस्थान के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट पेयजल अन्नदाता गरीबों युवाओं महिलाओं उद्योगपतियों को समर्पित बजट है सांसद अग्रवाल ने बताया कि इस बजट मे क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 1400 करोड़ मिसिंग सड़कों के लिए 600 करोड़ प्रदेश के विकास के लिए आर ओ बी और आर उ बी के लिए 920 करोड रुपए का बजट विद्युत के लिए भी इस बजट में काफी कुछ दिया है बालिकाओं की शिक्षा व आत्मरक्षा एवं संविधान की भावना जागृत करने के लिए 300 से अधिक महाविद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र स्थापित होंगे । प्रदेश में 7 लाख से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी । संकल्प से सिद्धि तक नियत से नीति तक आकांक्षाओं से उपलब्धि की और अग्रसर बजट पेश किया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने। सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार जताया व भीलवाडा जिले में ऐतिहासिक घोषणाओं के धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular