Homeभीलवाड़ाएमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा...

एमजी चिकित्सालय के कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

पंकज पोरवाल

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की अगुवाई में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण गौड़ को सौंपा पत्र

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|जिले के सबसे बडे़ राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य विभागों के कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन (सैलरी) नहीं मिला है। इस गंभीर समस्या को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज एवं शहर अध्यक्ष लाल सिंह राठौर की अगुवाई में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण गौड़ को सौंपे पत्र में बताया कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। कर्मचारियों को अपने घर का राशन, दूध, सब्जी और मकान की किस्तें चुकाने के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समय पर वेतन न देना श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और बकाया वेतन जारी नहीं हुआ, तो कर्मचारी मजबूरन कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे। संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि आगामी दिनों में कोई विरोध प्रदर्शन या कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग और अस्पताल प्रशासन की होगी। इस दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुनील पोरवाल सिराज खान, राजेश जोशी, रेहान अंसारी, हितेश लखारा, रामजस चौधरी और पंकज राठी और भी बहुत सारे कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular