शम्भूगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण, जल भराव व क्षतिग्रस्त सड़क के कारण भारी परेशानी

स्मार्ट हलचल|शंभूगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है इस कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।बाजार से गुजरने वाले भारी वाहनों से धूल के गुबार उड़ते हैं जिससे दुकानदारों व कस्बेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नालियों की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर भर जाता है बारिश का पानी।

कस्बे में मुख्य बाजार में नालियों की समय पर साफ सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरे से भरी हुई है, बारिश के कारण जगह जगह पानी के भराव से गुजरने वाले ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

शम्भूगढ़ व जयनगर के बीच खारी नदी का पुल क्षतिग्रस्त मरम्मत की मांग।

पिछले वर्ष अच्छी बारिश के के बाद खारी नदी पुलिया पर में पानी के तेज बहाव के कारण शम्भूगढ़ व जयनगर के बीच खारी नदी पर गहरा गड्ढा बना हुआ जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
इसी नदी के किनारे प्रसिद्ध सगस जी महाराज का धर्मिक स्थल स्थित है जहां सैकड़ों श्रद्धालु इसी पुल से गुजरते हैं।
ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से बार बार पुल की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन हर बार अनदेखी को जाती है।
ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र ही इस पुलिया की मरम्मत की जाए इससे परिवहन व्यवस्था सुधरेगी।