Homeराज्यउत्तर प्रदेशसरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

सरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल|मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ, अमौसी, सरोजनीनगर और बेहसा गाँव में की गई।
कब्जा मुक्त कराई गई ज़मीन की जानकारी
ग्राम बेहसा में खसरा संख्या 1421/1, 1268 मि, और 1342/1 की सरकारी ज़मीन को कब्जा मुक्त किया गया। ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ में गाटा संख्या 353 (0.481 हेक्टेयर) पर नगर निगम की बंजर ज़मीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोकते हुए 0.418 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। ग्राम अमौसी में खसरा संख्या 2754 की 0.072 हेक्टेयर ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
नगर निगम के नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रभारी अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, लेखपाल अनूप गुप्ता और अजीत तिवारी भी मौजूद रहे। थाना सरोजनी नगर और सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस बल तथा नगर निगम के प्रवर्तन दल की मदद से अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से गिराया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES