Homeराजस्थानकोटा-बूंदीवोटिंग की पिच पर जमकर खेली महिलाएं, दूसरे चरण का मतदान खत्म,...

वोटिंग की पिच पर जमकर खेली महिलाएं, दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक 55% से अधिक वोटिंग

वोटिंग की पिच पर जमकर खेली महिलाएं, दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक 55% से अधिक वोटिंग
थांवला लुकमान शाह

स्मार्ट हलचल/कस्बे नृसिंह बासनी में शांति पूर्वक मतदान हुआ महिलाओं में नजर आया लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह कड़ी धूप में भी महिलाएं वोट देती नजर आई ।क्षेत्र में प्रातः12.30बजे तक 35.81प्रतिशत मतदान हुआ में वही शाम 6 बजे तक 55% से अधिक वोटिंग हूई पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वोट करने पहुंची । सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार दो बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं।रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा जाता है कि महिलाएं पहले घर का काम समाप्त करती हैं, उसके बाद मतदान के लिए निकलती हैं, लेकिन इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES