Homeराजस्थानपर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन,Environmental Awareness

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन,Environmental Awareness


पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। वन विभाग राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जिला विधिक सेवा प्रधिकरण व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय डूंगरपुर के महारावल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरपुर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली मरूस्थलीकरण पर रोक एवं सूखे के प्रति सहनशीलता पर आधारित क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमे समर कैम्प के कला कौशल कार्यक्रम के प्रतिभागियों एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय के प्रागण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन व वैश्विक तापन के के बारे में जानकारी देते हुए पेड़ पौधों एवं प्रकृति के सरंक्षण और महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपवन सरंक्षक ने पेड़ पौधों से मिलने वाली प्राणवाय का महत्व की जानकारी दी और प्रकृति प्रदत्त सेवाओं का जिक्र किया एवं पर्यावरण के सरंक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा कपड़े थैली, तुलसी पौधे एवं विजेताओं को पारितोषित वितरण किया गया। इस मौके पर उप वन संरक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहायक वन संरक्षक सहित वन मण्डल डूंगरपुर के समस्त वन अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES