मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल,। स्वायत्त शासन निदेशालय द्वारा जारी तबादला एवं पदस्थापन आदेशों के तहत बामनवास और वजीरपुर नगर पालिकाओं में नए अधिशासी अधिकारियों (ईओ) की नियुक्ति की गई है। आदेशों के अनुसार सपोटरा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत दीपक चौहान को वजीरपुर नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि दीपक चौहान इससे पूर्व गंगापुर नगर परिषद में आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक कार्यों का उनका अनुभव वजीरपुर नगर पालिका के विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को गति देने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, कमलेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया को बामनवास नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले चित्तौड़गढ़ में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बामनवास में वे वर्तमान अधिशासी अधिकारी संतोष मीणा का स्थान लेंगे।
स्वायत्त शासन निदेशालय के इन आदेशों के बाद दोनों नगर पालिकाओं में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
