Homeभरतपुर!! कारगिल विजय दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !!

!! कारगिल विजय दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !!

!! कारगिल विजय दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !!

खेड़ारसूलपुर. स्मार्ट हलचल/कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर गीता परिचय अभियान और संकल्प क्रांति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। श्रीमद्भगवत गीता और राष्ट्रभक्ति विषय पर आयोजित ऑनलाइन इस निबंध प्रतियोगिता में देशभर से 522 लोगों ने भाग लिया। इस विषय पर भगवत गीता और राष्ट्रभक्ति से संबंधित एक से बढ़कर एक रोचक व ज्ञानवर्धक निबंध लिखे गए। निर्णायक मंडल के प्रमुख सुधीर यादव ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। घोषित परिणाम के अनुसार जयपुर की सुमन जोधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कोटा की गीता अग्रवाल ने द्वितीय स्थान और जयपुर के मनमोहन लाल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार में झालावाड़ के विशाल दुबे, लखनऊ की विशाखा सिंह, दिल्ली के राजेश जैन को संयुक्त रूप से तीनों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES