आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ में एथेनाॅल भरा टेंकर किया सीज प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर, 9 सितंबर।स्मार्ट हलचल|आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत चिŸाौड़गढ़ में आबकारी दल की कार्रवाई के तहत एथेनाॅल से भरा टेंकर जब्त किया गया। इस टेंकर के वाॅल्व बाॅक्स की सील टूटी मिली है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। चिŸाौड़गढ़ जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर एथेनाॅल से भरे टेंकर संख्या त्श्र32 ळक् 9220 की जांच करने पर उसके वाॅल्व बाॅक्स की सील टूटी हुई मिली। टेंकर में 215 किलोग्राम वजन में कमी सहित 33 एमएम गेज भी कम था। उक्त संदेहास्पद स्थिति के तहत 39 हजार 900 लीटर एथेनॉल से भरे टैंकर को सीज करते हुए चालक बच्चूसिंह को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में एईओ महिपाल सिंह, एईओ शुभम सोनी, सीआई दिगंबर दयाल एवं पीओ धोलाराम शामिल रहे। अलवर में टोयाटा कार से 196 पव्वे आईएमएफएल एवं देशी शराब के जब्त किए साथ ही आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल अंग्रेजी शराब फोर सेल इन चंड़ीगढ़ बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पाली में ईपीएफ टीम ने 6 कार्टन में भरी देशी मदिरा जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। हनुमानगढ़ में आबकारी टीम ने 58 देशी मदिरा के पव्वे, 12 बीयर बोतल एवं 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।