चंदेरिया। स्मार्ट हलचल|राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड चंदेरिया में भगत सिंह ब्रिगेड के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष एवं देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को केले एवं पेन वितरित किए गए तथा अतिथियों द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिए गए। कार्यक्रम में चंचल कुमार खटीक, गोविंद सिंह लाखनोत, मोहित सुवालका, नवीन सोनी, पहलाद शर्मा एवं अमित रावण सहित विद्यालय के प्राचार्य हस्तीमल जी वीरवाल एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए विद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।