Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़हर घर पौधा अभियान विभिन्न नर्सरियों में 9 लाख से अधिक...

हर घर पौधा अभियान विभिन्न नर्सरियों में 9 लाख से अधिक पौधे तैयार

 


हर घर पौधा अभियान,Every home plant campaign


विभिन्न नर्सरियों में 9 लाख से अधिक पौधे तैयार

 महेन्द्र धाकड़

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल।पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के हर घर पौधा अभियान के तहत जिले भर में भी विभिन्न संगठनों एवं विभागों द्वारा पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग द्वारा विभिन्न नर्सरींयों में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को लेकर आज जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में समिति कक्ष में औद्योगिक इकाइयों एवं अधिकारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई एवं जिले के शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण को लेकर किए गए आवंटन एवं अब तक की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी से कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों के डिवाइडर तथा विभागों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने तथा वृक्षारोपण को लेकर अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों एवं सरपंच व ग्राम सेवक आदि का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलक्टर ने बैठक में बताया कि वृक्षारोपण अभियान के लिए ऐप भी तैयार किया जा रहा है तथा इसका सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित की जाए, जिससे लोग जागरूक हो सके। बैठक में बताया गया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न नर्सरियों में 9 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग द्वारा 3 लाख 42 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा रोड साइड, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में तीन लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों को भी वृक्षारोपण कर उनके फेंसिंग एवं पानी की सुविधा पर भी चर्चा की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES