Homeराजस्थानकोटा-बूंदीएसएचजी से जुड़ी प्रत्येक महिला को लखपति दीदी बनाएंगे- बिरला

एसएचजी से जुड़ी प्रत्येक महिला को लखपति दीदी बनाएंगे- बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ने कापरेन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ किया भोजन

बूंदी। स्मार्ट हलचल/लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को कापरेन क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ ‘‘टिफिन विद दीदी‘‘ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उनकी सफलता की कहानियां भी सुनी। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कापरेन स्थित राठौर धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में बिरला ने कहा कि देश आज विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटल विश्वास है कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान होगा। महिलाएं आज पंचायत से राष्ट्रपति तक नेतृत्व कर रही हैं। हर क्षेत्र में वे अग्रणी भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की राह पर हैं। उन्हें आगे बढ़ने के हर संभव अवसर उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अनेक प्लेटफार्म भी हैं। हम हर हाथ में हुनर विकसित करने के लिए कौशल विकास पर जोर देंगे। महिलाएं अपने उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए सभी प्रकार की सहायता की जाएगी।
केशवरायपाटन की पूर्व विधायक चंद्रकाता मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के लिए नए अवसरों का सजृन किया। आज शिक्षित और अशिक्षित महिलाओं के लिए अपने पैरों पर खड़े होने के अनेक मौके हैं। महिलाओं को इनका लाभ उठाना होगा।

कापरेन में बनेगा इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

स्पीकर बिरला ने कापरेन में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की भी घोषणा की। बिरला ने कहा कि करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं विशेष तौर पर हमारी बेटियों का लाभ मिलेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES