निंबाहेड़ा,16 फरवरी 2026
स्मार्ट हलचल|छात्र हितों एवं युवा ऊर्जा के प्रति सतत समर्पित निंबाहेड़ा एनएसयूआई परिवार द्वारा सोमवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर एवं पेन भेंट कर आत्मीय स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।महाविद्यालय में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। संगठन पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन की प्रगति का महत्वपूर्ण चरण है और परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ निश्चय के बल पर सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा एन एस यू आई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत,हर्षित सेन,राघव लड्ढा, रोशन कुमावत, अजय यादव, सूरज मीणा समकित जैन,एवं दीपक जाट सहित एनएसयूआई परिवार के अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने परीक्षार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
