दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|आदर्शा विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक सावर में बुधवार को नवीन आचार्य चयन परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा प्रभारी घीसा नाथ योगी ने बताया कि विद्या भारती संस्थान की योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष नवीन आचार्य (दीदी) के चयन हेतु परीक्षा आयोजित की जाती है। इसी क्रम में बुधवार को विद्यालय में परीक्षा संपन्न कराई गई।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में शिशुवाटिका के 2 पद, प्राथमिक के 6 पद तथा उच्च प्राथमिक के 2 पद शामिल रहे। कुल 10 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।
परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल सोनी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर सकें।
