Homeराजस्थानकोटा-बूंदीदिल्ली हाफ मैराथन में कोटा के धावकों का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली हाफ मैराथन में कोटा के धावकों का शानदार प्रदर्शन

कोटा के रनर्स ने बढ़ाया शहर का गौरव
अंतराष्ट्रीय हॉफ मैराथन में कोटा के धावको ने दिखाया दम

कोटा।स्मार्ट हलचल|राजधानी दिल्ली में रविवार को आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 में कोटा के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया।कोटा से इस अंतराष्ट्रीय आयोजन में कुल 25 धावको ने भाग लिया।नई दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से इस प्रतिष्ठित आयोजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे दिल्ली की बढ़ती फिटनेस संस्कृति और सामाजिक समावेशिता का उत्सव बताया। 21.097 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस हाफ मैराथन में देश-विदेश के 40,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। कुल 2,60,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस आयोजन में शीर्ष भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिससे देश की राजधानी ऊर्जा और उत्साह से भर उठी।

कोटा के रनर्स ने दिलाई शहर को राष्ट्रीय पहचान
दिल्ली में आयोजित इस 20वें संस्करण की हाफ मैराथन में कोटा के धावकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कोटा को फिटनेस मैप पर स्थापित किया। शक्ति सिंह हाड़ा ने 21 किमी की दूरी 1 घंटा 35 मिनट में पूरी की। वहीं अनंत त्रिवेदी ने 1 घंटा 41 मिनट,
रितेश जोशी ने 1 घंटा 43 मिनट,यशपाल माणिक ने 2 घंटे 02 मिनट,पंकज सेठी ने 2 घंटे 07 मिनट,अशोक सारस्वत, अश्विन और अंकित सावला ने 2 घंटे 18 मिनट में दौड़ पूरी की।सुभांकर ने 2 घंटे 28 मिनट,शुभम मालपानी ने 2 घंटे 20 मिनट,
मृगेश गुप्ता ने 2 घंटे 25 मिनट में दौड़ पूरी की।
इसके अलावा रोहन, रहीम, नितिन सैनी, राजेंद्र कुमार, हरि मोहन शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, मीना कंवर, नरेंद्र गौतम और विजय चंदवानी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES