अनिल कुमार
ब्यावर में आज आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर मनाया जाएगा जश्न
स्मार्ट हलचल|ब्यावर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कथित शराब नीति प्रकरण में माननीय न्यायालय से राहत एवं सभी 23 आरोपियो को बरी किए जाने के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत एवं राजनीतिक षड्यंत्र पर न्यायपालिका की मुहर बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोप व आज न्यायालय के निर्णय से पूरी तरह निरस्त हो गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी की राजनीति ईमानदारी एवं जनसेवा पर आधारित है। सत्ता पक्ष ने किस तरह से झूंठे केस में सभी टाॅप लीडरशीप को जेल में डाल दिया, कोर्ट ने आज उसे बेनकाब कर सभी 23 आरोपियों को बाइज्जत आजाद किया है।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ब्यावर टीम द्वारा चांग गेट, ब्यावर पर आतिशबाजी कर व एक दुसरे का मुंह मिठा कर खुशी का इजहार किया गया।
जिलाध्यक्ष शौकीन काठात ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, लीलाधर दाधीच, मुंशी धीरज जैन, अभिमन्युसिंह, एडवोकेट महेश बारूपाल, एडवोकेट नीलेश बुरड़, विनोद गर्ग, नारायण अठवाल, राधावल्लभ माहेश्वरी, राजूसिंह, बाबूलाल सेन, कन्हैयालाल खत्री, खीमाराम सिंगारिया, डाॅ. कमल पुरोहित, शंकरलाल प्रजापत, धमेन्द्र कुमावत, मुराद काठात, पारसमल श्रीश्रीमाल, सूरजमल मोयल, हैदर अली आदि उपस्थित रहे।
