वीरेन्द्र सिंह कैरोड़ी (राजनौता) जिलाध्यक्ष नियुक्त
पावटा, स्मार्ट हलचल/राष्ट्रीय करणी सेना की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह शेखावत ने वीरेन्द्र सिंह कैरोड़ी (राजनौता) को कोटपूतली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर विकास सिंह शेखावत कैरोड़ी व नरेन्द्र सिंह कैरोड़ी ने बताया की इससे संगठन मे मजबूती मिलेगी और इस मौके पर समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को तलवार भेंट की गई। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह सुदरासन, दिग्विजय सिंह टाई, राष्ट्रीय महामंत्री गजराज सिंह सुंदरियावास, नीमकाथाना जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह , रविन्द्र सिंह कैरोड़ी, सुरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, राहुल सिंह, शक्ति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और करणी सैनिक उपस्थित रहे।