कमलेश कुमार शर्मा बने हिन्दू युवा सभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झारलीवाल की अनुशंसा पर कमलेश कुमार शर्मा को हिन्दू युवा सभा भीलवाड़ा कार्यकारी जिलाअध्यक्ष के पद नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कमलेश कुमार शर्मा के राष्ट्र व हिंदुत्व के लिए प्रति समर्पण व सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुए दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कमलेश कुमार शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान सम्मेलन जन आंदोलन के माध्यम से अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूती प्रदान करते हुए राजस्थान में टीम गठित कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज के विचारों को जन जन तक पहुंचायेंगें। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष प. पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणी महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला और राजस्थान प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी का आभार जताया और कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।