जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा, बांसी में कार्यकारिणी गठित

जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा, बांसी में कार्यकारिणी गठित

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से जिला माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी में संगठन की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिलाध्यक्ष लीला आगाल ने बताया कि ग्रामीण अंचल की महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों ने बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी का दौरा किया। इस दौरान आयोजित बैठकों में महिलाओं को संगठन के महत्व, उद्देश्यों तथा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला अध्यक्ष लीला आगाल ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को जिले के संगठन से जोड़कर ही समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से संगठन से जुड़ने और अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया।

जिला सचिव रितु सोढाणी ने संगठन के नियमों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले से जुड़ने के बाद इन क्षेत्रों की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक मंच मिलेगा, जिससे उनके नेतृत्व कौशल में भी वृद्धि होगी।

संगठन मंत्री डिंपल बिरला ने बताया कि दौरे के दौरान तीनों क्षेत्रों में संगठन की इकाइयों का गठन कर उन्हें जिला संगठन से जोड़ा गया। सर्वसम्मति से प्रत्येक क्षेत्र में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बड़ीसादड़ी में अध्यक्ष साधना मालू, सचिव अर्पिता बांगड़, कोषाध्यक्ष वर्षा लड्डा एवं संगठन मंत्री सुभद्रा बांगड़ को मनोनीत किया गया। इस दौरान मनोरमा पोरवाल के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

उपाध्यक्ष सरिता चेचाणी ने बताया कि बोहेड़ा में अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी, सचिव कविता पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुधा भूतड़ा एवं संगठन मंत्री करिश्मा लड्डा को मनोनीत किया गया।

कोषाध्यक्ष भावना न्याती ने बताया कि बांसी में अध्यक्ष प्रेमलता बसेर, सचिव सोनिया मंडोवरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवपुरा एवं उपाध्यक्ष गरिमा बसेर का मनोनयन किया गया। प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य चंदा नामधर ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर बड़ीसादड़ी, बोहेड़ा एवं बांसी की माहेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में जिला कार्यकारिणी की ओर से नवगठित टीमों को शुभकामनाएं दी गईं।