Homeसीकरसादुलपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार और यात्री समस्याओं के समाधान...

सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार और यात्री समस्याओं के समाधान की मांग, संयुक्त व्यापार मंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य) –
स्मार्ट हलचल| स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल ने गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव गोविल के नाम का यह ज्ञापन व्यापार मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक गणेशाराम को दिया।
ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं:
* कोच डिस्प्ले की मरम्मत: प्लेटफॉर्म पर लगे कोच डिस्प्ले शो पीस बनकर रह गए हैं। इन्हें ठीक करवाकर दोबारा शुरू करने की मांग की गई है ताकि यात्रियों को ट्रेन आने पर भागदौड़ न करनी पड़े।
* कुलियों की नियुक्ति: कुलियों की कमी को पूरा करने के लिए नए कुलियों की नियुक्ति की जाए।
* बुकिंग विंडो में बढ़ोतरी: गोगा जी मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुकिंग विंडो की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
* व्हीलचेयर की व्यवस्था: बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए स्टेशन पर व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था करने की मांग भी की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय डोकवा वाला, मंत्री घनश्याम मित्तल, उपाध्यक्ष डीपी वर्मा, दिनेश भोजानिया, कोषाध्यक्ष सुशील चंगोई वाला, उपकोषाध्यक्ष चेतन सरावगी, संरक्षक अशोक सोनी और धर्मेंद्र महला, उप मंत्री रामकिशन बेरासरिया, और सदस्य रमाकांत शर्मा, बालकिशन किशनपुरिया सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES