Homeभरतपुरगोदाम से महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए...

गोदाम से महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 2 चोर, तलाश में जुटी पुलिस,Expensive brand of English liquor stolen

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। सदर थाना क्षेत्र में तिजवड गांव में स्थित सरकारी शराब के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। गोदाम के न ताले टूटे और ना ही कोई दरवाजा या दीवार टूटी। इसके बाद भी गोदाम से महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब चोरी हो गई। गोदाम में लगे सीसीटीवी में 2 चोर दिखाई दे रहा हैं, हालांकि पुलिस गोदाम के ही किसी कर्मचारी पर शक जता रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के एएसआई पोपटलाल लबाना ने बताया कि सागवाड़ा रोड पर तिजवड के पास सरकारी शराब का गोदाम है। डिपो के सुपरवाइजर मैनेजर दीपेश कलाल पुत्र हीरालाल कलाल निवासी घडमांला की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया कि 7 सितंबर को गोदाम में महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब की चोरी हुई है। गोदाम से महंगे ब्रांड के 17 कार्टन चोरी हुए हैं, लेकिन इसका पता बाद में चला। गोदाम में खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा, जबकि गोदाम का न तो ताला टूटा था और न ही दरवाजा और दीवार। ऐसे में गोदाम में महंगी ब्रांड की शराब की चोरी कैसे हुई, ये रहस्य बन गया है। वहीं गोदाम में लगे सीसीटीवी में 2 व्यक्ति चोरी छिपे कार्टन खोलते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES