भीलवाड़ा 20 जुलाई
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान चार दिवसीय नेत्र जांच परामर्श एवं मोतियाबिंद शिविर का शुभारंभ आज प्रातः 10 बजे अपना घर वृद्धाश्रम में शुरू हुआ जिसमें 57 रोगियों को नेत्र चिकित्सक ने परामर्श दिया
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर कृष्णा हेड़ा डीएनबी नेत्र विशेषज्ञ ने 57 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया जिनके नेत्र ऑपरेशन 21 जुलाई को किए जाएंगे नेत्र शिविर 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, सुभाष अग्रवाल, गणपत जागेटिया, अरुण जागेटिया ,घनश्याम डाड ,लादू लाल माली ने सेवाएं दी
