Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आई चेक अप कैंप लगाया , आई...

सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आई चेक अप कैंप लगाया , आई ड्राप और चश्मे बाँटें

बूंदी-स्मार्ट हलचल|प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बूंदी जिले में किशोरपुरा टोल प्लाजा, इंद्रगढ़ टोल प्लाजा एवं के. पाटन टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु आई चेक कैंप का आयोजन किया , इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी सुश्री सौम्या शर्मा ने कैंप में उपस्थित वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें ड्यूटी के साथ साथ पर्याप्त नींद लेने के लिए भी प्रेरित किया , आई चेक अप कैंप के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया की आई कैंप में अभी तक 600 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया है और 80 वाहन चालकों को आई ड्राप और चश्मे वितरित किए गए है, कैंप में नेत्र रोग सहायक भगवान काबरा, अक्षिता मीणा , और मुकेश खत्री आदि ने वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण का कार्य किया , कैंप का निरीक्षण करने आए परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि ये आई चेकअप कैंप राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 से 18 नवंबर तक आयोजित किए जाएँगे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES