निशुल्क नेत्र रोग शिविर में 76 को नेत्र परामर्श

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा 20 सितंबर|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में विभिन्न गांव से आए 76 रोगियों को नेत्र परामर्श दिया गया
शिविर स्व. डॉ कमलनयन एवं सोहन बाई जागेटीया की स्मृति में आयोजित किया गया
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा नेत्र विशेषज्ञ डीएनबी द्वारा सभी नेत्र रोगियों को अपना घर वृद्धाश्रम आर सी व्यास कॉलोनी भीलवाड़ा में परामर्श दिया उसके अगले दिन रोगियों के नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन किये जाएंगे शिविर में रोगियों को आवास ,भोजन, दवाइयां, काला चश्मा निशुल्क दिये गये इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी,सुभाष अग्रवाल, रामनारायण शांता सोमानी गणपत जागेटीया ,छीतर मल लढ्ड़ा गणपत ,सुशील, अरुण जागेटिया,लादू लाल माली, घनश्याम डाड ने सेवाएं दी