बूंदी जिले में हुआ 92 वां नेत्रदान, कोटा से आयी टीम ने, परिजनों की उपस्थिति में नेत्रदान की प्रक्रिया करवाई सम्पन्न

बूंदी- स्मार्ट हलचल|रॉयल सिटी,देवपुरा निवासी निर्मल खिलवानी का सोमवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया।
निर्मल खिलवानी की पत्नी वीणा से नेत्रदान करवाने के बारे में समझाइश की, समझाइश के बाद वीणा खिलवानी अपने पति निर्मल खिलवानी के नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान कर दी।सहमति मिलने के बाद आई बैंक सोसायटी के बीबीजे चैप्टर के समन्वयक एवं तकनीशियन डॉ. कुलवंत गौड़ ने ज्योति मित्र इदरीस बोहरा के सहयोग से परिजनों की उपस्थिति में नेत्रदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।

ज्योति मित्र इदरीस बोहरा ने बताया कि बूंदी जिले में यह 92 वां नेत्रदान है, जो समाज में जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान से दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी मिलती है।

डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि गर्मियों के मौसम में मृत्यु के छह घंटे के भीतर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होता है। इसके लिए दिवंगत की आंखों को पूरी तरह बंद कर उन पर गीली पट्टी रखना चाहिए, जिससे कॉर्निया सुरक्षित-रहता है और नेत्रदान संभव हो पाता है।