फेक्ट्री में काम करते समय महिला श्रमिक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया मृत घोषित, आक्रोशित परिजनो और श्रमिको ने शव के साथ किया प्रदर्शन, 25 लाख मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा । प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित रिको थर्ड फेस में कपड़ा फेक्ट्री में महिला श्रमिक की तबियत बिगड़ने के उपरांत मौत होने से माहौल गरमा गया । परिजन और श्रमिक आक्रोशित हो गए और शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया साथ ही फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की ओर 25 लाख रु मुआवजा देने की मांग रखी सूचना पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने समझाइश के प्रयास शुरू किए । जानकारी के अनुसार रिको थर्ड फेस स्थित रोडास फेक्ट्री में 35 वर्षीय कमलेश विश्नोई बतौर श्रमिक के रूप में पिछले कई समय से काम कर रही थी बुधवार को उसकी काम करते समय एकाएक तबियत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गई जिसके बाद फेक्ट्री के श्रमिक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद माहौल गरमा गया परिजन मृतका का शव फेक्ट्री लेकर पहुंच गए और वहां गेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और 25 लाख रु मुआवजा नही देने तक शव उठाने से इंकार कर दिया और फेक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की । मामला बिगड़ते देख मौके पर प्रतापनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अक्रोषित लोगो से समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया ।