Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ाफाग महोत्सव में गूंजे भक्ति गीत, राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की झांकी ने...

फाग महोत्सव में गूंजे भक्ति गीत, राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की झांकी ने मोहा मन

भीलवाड़ा । शहर के पटेल नगर स्थित सेक्टर नंबर 2 के श्री राम मंदिर प्रांगण में श्री राम महिला मंडल, पटेल नगर के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भक्ति रस की सरिता बहाई। महोत्सव के दौरान मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों एवं धार्मिक भजनों का सामूहिक गायन किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। उपस्थित श्रद्धालु भी भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती की सजीव झांकी रही। आकर्षक साज-सज्जा और पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि फाग महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को फाग की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular