Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में किया फागोत्सव का आयोजन

महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में किया फागोत्सव का आयोजन

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल/शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पचास साल पूराने पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महिला दिवस पर सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर फागोत्सव का आयोजन किया गया।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर की नियमित सेवा पूजा से लेकर मंदिर संरक्षण तक महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार फागोत्सव मनाते हुए दोपहर से शाम तक ठाकुर जी के भजनों से 100 से अधिक महिलाओं ने लाल और सफेद रंग के फाग वस्त्र पहनकर भजनों पर झूम नाच कर भक्तिमय माहौल में ठाकुर जी को रिझाया। फागोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली खेली।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव के दौरान बिंदु पाण्डियां ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर पच्चास साल से भी पुराना महादेव का चमत्कारी मंदिर है यहां पर आने वाले सभी भक्तों की हर मनोकामनाओं को हमने पूरी होते हुए देखा है। पच्चास साल में यहां पर महिलाओं की पहल पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पास ही रहने वाली महिलाओं द्वारा ही प्रतिदिन महादेव की सेवा और आरती की जाती है।
फागोत्सव में रैलमंगरा से भक्तिरस गायिका रेखा पांडिया ने पहुंचकर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
फागोत्सव में प्रिती सुखवाल, रेखा वैष्णव, रेखा सोनी, सोनू वर्मा, पूर्वा मौड़ , हितेषी मौड, राधा देवी पांडिया, लक्ष्मी देवी खटीक, मंजू शर्मा, प्रियंका कंवर, दीपिका कंवर, ललिता सुथार, बेबी धाकड़, आशा पाण्डियां, अन्नु मीणा सहित सैकड़ों महिलाओं के सहयोग से फागोत्सव मनाया गया। प्रसाद में व्यंजन और फलों का वितरण किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES