पूजा-अर्चना से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि हम अपनी परंपराओं से भी जुड़े रहते हैं- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
_
भूतनाथ मंदिर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया जलाभिषेक…
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा कराई। मुख्य पुजारी ने उन्हें विशेष आशीर्वाद और प्रसाद प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि राज्यपाल का इंदिरा नगर में निजी आवास है और वे पूर्व में भी इस मंदिर में नियमित रूप से दर्शन-पूजन करते रहे हैं। मंदिर परिसर में व्यापार मंडल के पदाधिकारी अशोक पांडेय और दिनेश सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राज्यपाल ने यहां उपस्थित स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं।


