बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बाबरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार देर रात नकली दूध बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जगराम यादव के दूध कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा। यहां से करीब 200 लीटर तैयार मिलावटी दूध, 500 लीटर संदिग्ध दूध, मिक्सर मशीनें, न्यूट्रीलाइट तेल, लैक्टोज पाउडर, इमल्सीफायर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच दल ने डेयरी कोड नंबर 724 को बंद कराने के निर्देश दिए और नमूने जांच के लिए लैब भेजे। जब्त मिलावटी दूध व सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










