आई पी एस किशन सहाय मीणा के ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मीणा समाज ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बूंदी- स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय मीणा समाज विकास समिति जिला बूंदी की ओर से जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा छरकवाड़ा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि आई पी एस किशन सहाय मीणा के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार ओर झूठे हैं इसलिए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाया जाय एवं ऐपीओ आदेश को निरस्त कर पदस्थापन किया जाए।

मीणा समाज द्वारा बताया कि शीघ्र न्याय नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सचिव रामस्वरूप मीणा,तहसील अध्यक्ष शोभागमल मीणा,तुलसीराम मीणा,भंवरलाल मीणा उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मीणा, हरिप्रसाद कावरिया, छोटूलाल मीणा रजवास ,उपाध्यक्ष मुकेश मीणा ,अमरलाल मीणा तहसील अध्यक्ष हिंडोली ,रामस्वरूप मीणा कोषाध्यक्ष, देवराज मीणा एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।