फर्जी क्लेम राशि उठाने के लिए बदमाशो ने मृतक के हाथ की अंगुली ओर पैर के अंगूठे को जलाया, तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा । शव का फर्जी बीमा क्लेम उठाने के लिये मृतक के दायें हाथ की अंगुली व बायें पैर के अगुंठै को माचिस की तिल्ली से जलाकर शव का किया अपमान किया इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु फर्जी बीमा क्लेम उठाने वालो के विरूद्व कार्यवाही करने के आदेश पारित हुए जिस पर एएसपी पारस जैन मुख्यालय के निर्देशन में एवं सज्जन सिंह वृत्ताधिकारी, वृत्त शहर के सुपरविजन में और थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह थी घटना

प्रार्थीया श्रीमति चम्बा बेन पत्नि मालजी भाई नें रिपोर्ट पेश की ओर बताया की मेरा बच्चा दीपक पिता मालजी भाई गोयल उम्र 36 वर्ष निवासी नोबल नगर वाल्मिकी आवास योजना के सामने शर्मा जी की चाली सुभाष नगर अहमदाबाद थाना सरदार नगर अहमदाबाद जिसे बिमार होने से दिनांक 7.5.2026 को अहमदाबाद जीसीएस मेडिकल कॉलेज ले गये थे जहां डॉक्टरो ने चैक कर कहा कि यह सिरियस है इसका आधार कार्ड दो, आधार कार्ड नही होने से मेरे साथ वाले विश्वास सुरज पिता का नाम सेमियल निवासी अहमदाबाद ए-65 माम्म उदय सौसायटी सौना पार्क के पिछे बंगलो गरिमा कुबैर नगर जो साथ में था जिसने कहां राजस्थान मंे प्राइवेट हॉस्पीटल है हम ले चलेगे। उसके बाद विश्वास सुरज पिता सेमियल ने एक कार मंगवाई उसका ड्राईवर भीका उर्फ भरत कार में मेरे बच्चे दिपक को साथ में व मेरा पोता देवाशु उम्र 15 साल साथ लेकर भीलवाडा आयें भीलवाडा में मालौला में सुरज के मिलने वाले डालू गाडरी के मकान पर लाये जहां दीपक मुझे व मेरे पोते को छोडकर सुरज, भीका उर्फ भरत व डालू गाडरी तीनों रवाना हो गये उस वक्त रात्रि के करीब 11 बज चुके थे इस दौरान मेरे पुत्र दीपक की मृत्यु हो चुकी थी इस पर सुरज,भीका भाई,डालू गाडरी तीनो वापस मालौला कमरे पर आये उस वक्त कमरे मे मै व मेरा पोता दोनो कमरे मे थे उसके बाद कमरे से मुझे व मेरे पोते व ड्राइवर भीका भाई को कमरे से बाहर निकाल दिया उसके बाद कमरे में सुरज, राकेश उर्फ वरूण सांसी दोनो कमरे में थे । में ,मेरा पोता,ड्राइवर व डालू गाडरी,नरेन्द्र गाडरी बाहर खडे थे कमरे में मेरे बच्चे दीपक के बीमा कलेम लेने की गरज से सूरज व राकेश उर्फ वरूण सांसी ने मेरे बच्चे के दांये हाथ की अगुली व बांये पैर के अगुठे को तीली से जला दिया था और हमे कहा की तुम हम कहे जैसे ही करना मै आपको कलेम दिला दुगां उसके बाद एक स्वीफट गाडी थी फिर मेरे लडके को इरटिगा गाडी में डाला व मुझे,मेरे पोते,भीका भाई,सुरज मेरे लडके दीपक को डालकर यहां माण्डल अस्पताल लेकर आये हमारे पिछे स्वीफट गाडी भी आई जिसमें चार आदमी बैठे थे सुरज ने यहा आने के बाद राकेश सांसी के नाम से पुकारा था। उसके बाद मेरे लडके को यहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया उसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सुचना दी तो सूरज,भीका भाई व डालू गाडरी इरटिका मे बैठकर यहां से गाडी लेकर चले गये व स्विफट गाडी वाले भी मौके से भाग गये । मेरे लडके दीपक का बीमा कलैम उठाने की नियत से विश्वास सूरज पिता सेमियल विश्वास निवासी ए-65 भाग्योदय सौसायटी सोना पार्क के पीछे बग्लौ एरिया कुबैर नगर थाना सरदार नगर अहमदाबाद ने क्लैम उठाने के चक्कर में अंगुली व पैर के अंगूठे को माचिस से जला शव का अपमान किया। उक्त रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में गांधीनगर थाने में दर्ज कर जांच शुरू की ओर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों ने कितने फर्जी क्लेम उठाये है इस संबध में जांच ओर पूछताछ जारी है।

गठित टीम के सदस्य –

1. पुष्पा कसोटिया थानाधिकारी थाना गांधीनगर
2. रविन्द्र सिहं उप निरीक्षक थाना माण्डल मय टीम
3. एजाजुदीन सउनि थाना गांधीनगर
4. सुनिल कुमार ए.एस.आई.
5. भुपेन्द्र सिहं
6. ब्रजमोहन
7. राजेन्द्र
8. आशीष

ये हुए गिरफ्तार

1. विश्वास सुरज सैमुअल पिता सैमुअल उम्र 34 साल निवासी भाग्योदय सोसायटी सोना पार्क के पीछे बगलो एरिया कुबेर नगर थाना सरदार नगर अहमदाबाद गुजरात
2. भीखा भाई पिता बाबु भाई उम्र 30 साल निवासी हारिज थाना हारिज जिला पाटन गुजरात हाल नरोडा बैठक देवी सिनेमा थाना नरोडा अहमदाबाद गुजरात
3. डालु गाडरी पिता हरलाल गाडरी जाति पुर्विया गाडरी उम्र 36 साल निवासी करणीपुरा थाना बागौर हाल बालाजी मंदिर के पीछे रामनगर भीलवाडा थाना गांधी नगर भीलवाडा