Homeस्मार्ट हलचलबून्दी में किसानों के प्रदर्शन में बवाल, बैरिकेट तोड़े, पुलिस ने किया...

बून्दी में किसानों के प्रदर्शन में बवाल, बैरिकेट तोड़े, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

बून्दी में किसानों के प्रदर्शन में बवाल, बैरिकेट तोड़े, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

3 विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान गिरफ्तार

बून्दी। बूंदी में कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन कर किसानो के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसान पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में आजाद पार्क से रैली के साथ रवाना हुए। भारी संख्या में किसानों ने एक खंबे की छतरी के यहां बनाएं पुलिस के बैरिकेट्स को तोड़ दिया और तोड़ते हुए जिला कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दिया। पुलिस रोकने में असफल रही। पुलिस ने महारानी स्कूल के यहां बने मुख्य बैरिकेट्स के पास पहुंचने के दौरान जमकर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। पुलिस ने करीब 5 बार वाटर कैनन का प्रयोग कर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी छोड़ा। पुलिस।ने प्रदर्शनकारीयो पर हल्का बल प्रयोग भी किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस जाब्ते ने कड़ी मशक्कत कर पूर्व मंत्री व विधायक अशोक चांदना, विधायक हरिमोहन शर्मा, सीएल प्रेमी को हिरासत में ले लिया और सभी समर्थक और 200 से अधिक किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग थी कि पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा दिल्ली कूच के लिए किया जा रहे प्रदर्शन को दिल्ली जाने दिया जाए। फसलों पर समर्थन मूल्य को लागू करने सहित कई मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए किसानों का प्रदर्शन था।

पुलिस की किला बंदी को नही भेद पाये चांदना

किसानों के समर्थन में बुधवार को विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन पुलिस प्रशासन के बन्दोबस्त के आगे फेल साबित हुआ। पुलिस ने एक खम्बे की छतरी से महारानी स्कूल के रास्ते दो जगह बेरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने पहली बेरिकेटिंग को तो तोड़ते हुए आगे बढ़ गए लेकिन स्कूल के बाहर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कि गई किले बन्दी को प्रदर्शनकारी भेद नही सके। यहा पुलिस ने चार लेर सुरक्षा व्यवस्था बना रखी थी। इसके अलावा वॉटर केनन से भी प्रदर्शन करियो पर पानी की बौछारे छोड़ी गई। प्रदर्शन करियो ने आगे जाने की खूब कोशिश की हालांकि पुलिस की कड़ी व्यवस्था के आगे प्रदर्शनकारियों का दम फुल गया। पुलिस के हल्के बल प्रयोग के आगे प्रदर्शनकारियों की एक नही चली और सभी पुलिस वाहनों में चढ़कर गिरफ्तारी देने पहुँचे।

प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा

किसान आंदोलन को देखते हुए बूंदी पुलिस ने व्यापक कानून व्यवस्था के बंदोबस्त किए थे। यहां 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, 4 एडिशनल एसपी, 6 डीवाईएसपी, 15 थानों के सीआई, एक आरएसी की कंपनी व भारी भरकम पुलिस जाब्ता मौजूद था। पुलिस ने आंदोलन को देखते हुए दो जगह पर बैरिकेट्स लगाए थे। कोटा रेंज से वाटर कैनन मंगवाई गई। शहर में बड़े प्रदर्शन को देखते हुए सादा वर्दियों में जवानों को तैनात किया गया। साथ ही ड्रोन से लगातार निगरानी रखी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कसवा ने कहा कि किसानों का आंदोलन पूर्व में ही घोषित था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट पर कुच करने से रोका शांतिपूर्वक प्रदर्शन संपन्न हुआ है। विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा रहा था उन्हें गिरफ्तार कर लें पुलिस ले जाया गया है जहां मामला दर्ज किया जाएगा।


किसानों की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार पीएम मोदी- चांदना

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री और हिण्डोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों की निर्मम हत्या भारत सरकार के आदेश पर हुई है। जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेनी चाहिए और उस जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा देना चाहिए। चांदना ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर किसान को सरकार की गोली लगेगी तो यह देश आने वाले समय में टूट जाएगा। किसान नहीं है तो देश नहीं है। पुत्व मन्त्री ने कहा कि बूंदी जिले के सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और जिले के किसान विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे। लेकिन जिस तरह किसानों को दिल्ली में नहीं जाने दिया गया उसी तरह हमे भी पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस ने हमे गिरफ्तार कर लिया गया। ठीक है पुलिस अपना काम करें, जनता अपना काम करेंगी। हम किसानों की आवाज उठाते हैं। जब भी सरकार किसानों का दमन करेगी तब कांग्रेस पार्टी के नेता उनके सामने दीवार बनकर ख़ड़े होगे। चांदना ने कहा कि हजारों करोड़ों लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद देश आजाद हुआ और जिन सिद्धांतों के साथ जिस संविधान के साथ इस देश को चलाने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा ने कहा कि अशोक चांदना हमारे नौजवान विधायक के नेतृत्व में किसानों के साथ में जो एमएसपी कानून लागू किया जाना चाहिए था वह जो वादा मोदी सरकार ने नहीं निभाया उसे वादे को याद दिलाने के लिए देश भर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनका समर्थन करने के लिए बूंदी जिले के किसानों को साथ में लेकर बूंदी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। शर्मा ने कहा कि बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से जिला कलेक्टर को अपना ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता करके हमको कुचलने की कोशिश की। पुलिस के दम पर रोकने का प्रयास किया और हमे गिरफ्तार किया।


राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

हिंडोली विधायक पूर्व मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में किसानों के प्रदर्शन पर वाटर कैनन से बौछार और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हिंडोली विधायक अशोक चांदना की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीएल प्रेमी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ राष्ट्रपति के नाम एडीएम सीलिंग नवरत्न कोली को दिया ज्ञापन। इस दौरान जिला कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, चर्मेश शर्मा, प्रेमशंकर बैरवा सहित कई कांगेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES