Homeभीलवाड़ागेहूं की फसल सिंचाई के दौरान सांप के काटने से किसान की...

गेहूं की फसल सिंचाई के दौरान सांप के काटने से किसान की मौत

किशन वैष्णव

खामोर@स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के नई राज्यास में खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय सांप के काटने से किसान की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार नई राज्यास निवासी मोहन लाल पुत्र छोगा किर सुबह खेत पर गेहूं की सिंचाई करने गया था, दोपहर में खेत पर सिंचाई करते वक्त सांप ने काट लिया।मोहन खेत से बाहर निकल कर घर के लिए रवाना हुआ।राहगीर ने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद परिजनों ने अचेत अवस्था में मोहन को शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा महात्म गांधी चिकित्सालय रेफर किया गया।शाहपुरा से मोहन को भीलवाड़ा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मृतक का शव भीलवाड़ा जिला अस्पताल में रखवाया गया।आज पोस्टमार्टम होगा।घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई उदालाल किर ने फुलिया कलां थाने में दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular