किसान कांग्रेस को गांव-वार्ड से बूथ तक मजबूत करने की कवायद

छोटीसादड़ी नगर किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 36 कार्यकर्ताओं को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी

आंजना की अनुशंसा पर गठित टीम किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी

छोटीसादड़ी, 08 अगस्त (✍🏻ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|किसान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में छोटीसादड़ी नगर किसान कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, प्रदेश अध्यक्ष शिव भगवान नागा एवं चित्तौड़गढ़ जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल जाट की सहमति से नगर किसान कांग्रेस छोटीसादड़ी की नई कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर कुल 36 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव, सदस्य, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

*नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी*
अध्यक्ष प्रकाश आर्य
संगठन महामंत्री पद पर कमलेश पाटीदार
उपाध्यक्ष पद पर दशरथ आंजना, दीपक माली, सूरजमल यादव, मुकेश पाटीदार, अशोक शर्मा, घनश्याम देवड़ा, राजमल तेली, राकेश तेली, कैलाश पाटीदार एवं कालूलाल जटिया।
महासचिव पद पर दिनेश माली, समरथ यादव, भागीरथ पाटीदार, कैलाशचन्द्र तेली, राहुल कुमावत, पवन बलसोरा, रोशन माली, गिरीश पाटीदार एवं ओमप्रकाश यादव।
कोषाध्यक्ष: सुरेश पाटीदार।
सचिव पद पर चन्द्रेश शर्मा, बाबूलाल जटिया, रमेश बलसोरा, राजमल माली, नेमीचंद तेली, दशरथ पाटीदार, नन्दूराही यादव (पेन्टर) एवं कन्हैयालाल खटीक।
सदस्य: शोभालाल रैगर, चांदमल तेली, कालूलाल रैगर एवं भगत सोनी,प्रवक्ता किशनराव मराठा।
सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गायरी को नियुक्त किया गया है।

*कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर*
जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा एवं रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।