केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढी – प्रदेशाध्यक्ष चौधरी
मोदी सरकार द्वारा किसानों को आत्म निर्भर बनाने पर जोर
भीलवाड़ा 30 मई|स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी जिला भीलवाड़ा के किसान मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ, कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी रहे अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक जबर सिंह सांखला, उदयलाल भड़ाना,लादू लाल पितलिया, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कार्यालय मंत्री किसान मोर्चा सत्येंद्र त्यागी ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेडीया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व विधायक बालू राम चौधरी मंचासिंन थे कार्यकर्ता सम्मेलन का स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर जाट सागवा ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि सम्मेलन में किसानों के हित में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं कृषि नवाचारों, प्राकृतिक खेती, सिंचाई विकास ,आधुनिक कृषि तकनीकों तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश पचौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, समय पर मुआवजा और कृषि संसाधनों की सुविधाओं से वंचित रहता था किसानों को बिचौलियो और राष्ट्रीय व्यवस्था का सामना करना पड़ता था जिससे उनके आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकी, उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार किसानों के खाते में सीधे सहायता राशि भेज रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में जमा हो रही है इसी किसानों को खेती के लिए बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक संसाधन जुटाना में सहायता मिली है कैलाश चौधरी ने बताया कि 2014 से पहले 22 से 23 हजार करोड़ किसानों के लिए बजट होता था आज नरेंद्र मोदी सरकार में किसान बजट 125000 करोड़ हो चुका है इसमें सिर्फ 65000 करोड़ तो किसानों के सीधे खाते में जाते हैं किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आहान करते हुए उन्नत बीज, संतुलित खाद जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रयोग पर जोर दिया
मशरूम सहेजन (मोईला) , खजूर की खेती करने की कहा
प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी ने कहा कि मशरूम मोईला एवं खजूर की खेती कर लाखों कमाए जा सकते हैं उन्होंने किसानों को आलू से आलू चिप्स और टमाटर से टमाटर सॉस बनाकर बेचना आना चाहिए उन्होंने कृषि के तीन महत्वपूर्ण कानून के बारे में अपनी जानकारी दी इसमें किसानों को घर बैठे देशभर मे फसल बेची जा सकती है
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा नेबताया कि भाजपा सरकार किसानों को केवल सहायता नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान देने का कार्य कर रही है उन्होंने बताया अभी हाल ही में संपन्न जिला प्रशिक्षण शिविर की देशभर में चर्चा के बारे में बताया साथ ही पश्चिम बंगाल में 28 सीटों के प्रभारी रहे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी द्वारा 27 सीटों पर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया
*आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती पर फोकस* उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आहान करते हुए ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर तकनीक, सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही, साथ ही फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा दी जा रही है वहीं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के जरिए किसानों को अपनी भूमि की गुणवत्ता के अनुसार फसल उत्पादन की जानकारी मिल रही है, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भी किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, विद्युत आपूर्ति सुधार, पशुपालकों के लिए सहायता, कृषि उपकरणों पर विशेष अनुदान तथा ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को केवल सहायता ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सम्मान देने का कार्य कर रही है
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी, भगवान लाल कुमावत कैलाश सुथार, कन्हैया लाल शर्मा ,जिला महामंत्री शैलेंद्र नाथ व्यास, लोकेंद्र सिंह, जिला मंत्री चेन सिंह लाल गुर्जर, हिम्मत सिंह चुंडावत, सत्यनारायण तेली, रवि कुमार राव ,भाग चंद सनाड्य, गोपाल गाडरी, किशन लाल जाट, मथुरालाल जाट लीना टेलर ,पिंटू खारोल, गोविंद वैष्णव भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, गोपाल तेली अंकुर बोरदीया ,अजय नौलखा मनोज बुलानी ,शशांक बिरला, अभीश्रुता सोलंकी, आकाश मालावत ,महेंद्र नायक शाहिद सैकड़ो किस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे
इससे पूर्व नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जिला भाजपा कार्यालय आनेपर
उनका किसान मोर्चा पदाधिकारीयो ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया,
