कुमार अंकेश
बानसूर|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेकड़ी में सोमवार को किसान महापंचायत के तत्वावधान में किसान चौपाल हुई। इस दौरान किसानों ने सिंचाई, बिजली आपूर्ति, फसल बीमा, कृषि उपज का उचित मूल्य तथा खाद-बीज की उपलब्धता समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए गुलझारी यादव को संरक्षक और मेहरचंद यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया,जिनका किसानों ने स्वागत किया। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहिताश बोहरा, प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, प्रदेश सचिव कैलाश चौधरी, प्रदेश मंत्री महेश जाखड़ और प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश बिजारणियां ने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रामभरोस यादव, हरसहाय तंवर, पूरण बूरा, जयसिंह गुरुजी, राकेश दायमा,किशनलाल यादव, डॉ. रमेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।
