Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजलोदा तेजाजी गांव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जलोदा तेजाजी गांव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन


जलोदा तेजाजी गांव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रासायनिक की बजाय जैविक खेती करें किसान

महावीर मूंडली
स्मार्ट हलचल।मांगरोल वर्तमान में जैविक खेती का प्रचलन काफी बढ़ रहा है. एग्रीकल्चर संस्था नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड जयपुर द्वारा बारां क्षेत्र के जलोदा तेजाजी गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें किसानों को बताया गया कि रासायनिक उत्पाद खेतों के लिए और मनुष्य के जीवन के लिए काफ़ी खतरनाक है जिससे कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो रही है संगोष्ठी में कृषि अधिकारी डॉ. मोनू गुर्जर ने जैविक तकनीकी से खेती करने के लाभ बताएं और गोबर की खाद, हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट बनाने तथा उपयोग करने के तरीके बताएं, इन से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई, सोयाबीन की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों और कीटों की समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी गई और रासायनिक उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया, जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया संगोष्ठी में मुख्य रूप से महावीर जी, सुरेश जी, जी, रामप्रसाद जी मीणा, रघुनाथ जी , रामदयाल जी , आदि किसान मौजूद रहे..|

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES