मामराज मीणा
स्मार्ट हलचल।बानसूर विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर में बानसूर-नारायणपुर क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से परेशान किसानों ने सोमवार को नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को एसडीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि तेंदुए के हमले से पशुओं की मौत हो रही है, मुआवजा नहीं मिल रहा। वन विभाग गैर वन भूमि पर भी आपत्ति लगा रहा, जिससे विकास कार्य ठप हैं। किसानों ने निगरानी, मुआवजा व सीमांकन की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे।
