Homeराज्यउत्तर प्रदेशअन्नदाता देश की आर्थिक रीढ़: चौ नीरपाल

अन्नदाता देश की आर्थिक रीढ़: चौ नीरपाल

सहारनपुर।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपए बढ़ाकर किसानों की थोड़ी मिठास बढ़ाई।हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर बैठक में चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं को उम्मीद थी कि इस पेराई सत्र में गन्ने का समर्थन मूल्य योगी सरकार कम से कम 50 रुपए कुंतल बढ़ाएगी लेकिन मात्र 30 रुपए बढ़ाकर कुछ मिठास बढ़ाई है।सरकार को अन्नदाताओं का ख्याल रखना चाहिए,किसान देश की आर्थिक रीढ़ है जिसके बिना देश का विकास नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि हम योगी सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने 30 रुपए कुंतल मूल्य बढ़ाया,साथ साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि कम से कम 50 रुपए बढ़ाए जाने चाहिए।
बैठक में खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष चौ अरविन्द मलिक,यासीन मलिक,मनोज कुमार,आरिफ मलिक,राजीव चौधरी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES