Homeराजस्थानअलवरकिसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग:स्मार्ट हलचल/बुधवार को भारतीय किसान संघ कामां द्वारा जिला कलेक्टर डीग श्रुति भारद्वाज को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसान संघ ने सरकार द्वारा जिले में क्रय-विक्रय समितियों पर की गई सरसों खरीद का भुगतान शीघ्र करवाने, गुड़गावां कैनाल से निकलने वाली माइनरों के पक्कीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने, चंबल परियोजना के पानी को गांवो तक पहुंचाने व कस्बा कामां में पेयजल व्यवस्था को सुचारु करवाने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से यतेंद्र गुलपाडिया, कन्हैया शर्मा, हुकमसिंह यादव, मोहनसिंह, रमन सिंह कसौदा, गोपाल सिंह सतवास, रामवीर सिंह कोरेर, मुरारी लाल शर्मा, श्यामलाल यादव, हरिकिशन व श्यामसिंह बादीपुर आदि किसान उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES