बूंदी- स्मार्ट हलचल|संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को अंबेडकर सर्किल पर भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा की अगुवाई में एकजुटता से अंबेडकर सर्किल पर झाड़ू लगाकर सफाई कार्य किया और बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीपदान किया गया । 14 अप्रैल मंगलवार प्रातः 10:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा । कार्यक्रम सहसंयोजक अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या , पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , जिला महामंत्री संजय लाठी शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , जिला संयोजक व पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत , पूर्व उप जिला प्रमुख आशा मीणा , डॉक्टर बृजबाला गुप्ता , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव , पूर्व उपसभापति संतोष कटारा, जिला मंत्री रंजना जोशी, रजनी छाबड़ा , जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड , जिला प्रवक्ता कविता कहार, शहर महामंत्री गौरव वर्मा, संजय भूटानी, सहसंयोजक कमलेश रेगर, शहर मंत्री दिलीप सिंह , पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव , जनसंख्या फाउंडेशन शहर अध्यक्ष अशोक जैन , सोशल मीडिया संयोजक मुकेश सोमानी ,आईटी संयोजक अर्चना जैन , महिला मोर्चा जिला मंत्री कमलेश सक्सेना, साधना श्रंगी, पूर्व पार्षद पेंशु सिंह, पूनम , महेश जैन , महावीर सैनी , ऋतिक नायक , भोला गुर्जर , मनोज जांगिड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
