Homeअजमेरजवाजा में पैंथर का खौफ, रिहायशी इलाके के पास मवेशी का शिकार...

जवाजा में पैंथर का खौफ, रिहायशी इलाके के पास मवेशी का शिकार निर्माणाधीन अस्पताल के समीप बाड़े से भैंस का बछड़ा उठा ले गया पैंथर, ग्रामीणों में दहशत

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर जवाजा क्षेत्र में पैंथर की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। सोमवार रात्रि पैंथर ने रिहायशी इलाके के बेहद नजदीक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक भैंस के बछड़े का शिकार कर लिया। घटना निर्माणाधीन नए अस्पताल के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंथर ने किसान किशन गुर्जर के बाड़े में घुसकर करीब दो साल के भैंस के बछड़े (पाड़े) पर अचानक हमला कर उसे उठा ले गया। घटना के समय आसपास का इलाका शांत था, जिससे पैंथर को वारदात को अंजाम देने में आसानी हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर का मूवमेंट आबादी क्षेत्र तक पहुंचना बेहद चिंताजनक है। निर्माणाधीन अस्पताल के आसपास इस तरह की घटना से मरीजों, स्टाफ और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES