Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़धोबी समाज ने विधायक आक्या का अभिनन्दन कर जताया आभार

धोबी समाज ने विधायक आक्या का अभिनन्दन कर जताया आभार

Published on

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|धोबी समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा समाज के मंदिर पर छत डलवाने एवं हजारेश्वर मंदिर व रूण्डेश्वर मंदिर के मध्य धोबी घाट स्वीकृत कराने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रविवार को विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का उनके कार्यालय पर अभिनंदन किया गया।
समाज अध्यक्ष सुनील रजक ने बताया की धोबी घाट स्वीकृत करने की मांग को लेकर गत दिनो समाज का प्रतिनिधीमण्डल विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिला था। विधायक आक्या द्वारा उनकी मांगो पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए हजारेश्वर मंदिर व रूण्डेश्वर मंदिर के मध्य धोबी घाट स्वीकृत कराने व समाज के मंदिर पर छत डलवाने पर समाजजनो द्वारा रविवार को विधायक आक्या का उनके कार्यालय पर उपरना ओढ़ाकर व मेवाड़ी पाग पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अनिल इनाणी, संरक्षक सत्यनारायण निंदरवाल, कांतीलाल बमणावत, उदयलाल, अजय रजक, परसराम, सत्यनारायण, प्रकाश बमणावत, राहुल, भंवरलाल, लीलाराम धोबी, प्रहलाद, रतन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव शिक्षा से शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मुलाकात

शिक्षकों के स्थानांतरण,पदोन्नतियों सहित रुके हुए कार्य हो शीघ्र पूर्ण:पुष्करणा *मार्च में मिलेगी विद्यालयों की...

मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा, सरकार जल्द समस्या का समाधान करें: विधायक आक्या

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में मोटर ऑपरेटरो...