Homeराजस्थानअलवरसांसद राव राजेन्द्र सिंह का अभिन्दन समारोह आज, तैयारियों को दिया अंतिम...

सांसद राव राजेन्द्र सिंह का अभिन्दन समारोह आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप


सांसद राव राजेन्द्र सिंह का अभिन्दन समारोह आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

पावटा/स्मार्ट हलचल/कस्बा पावटा में रविवार को त्रिवेणी सिटी स्थित राव रत्नाजी भवन में नव निर्वाचित सांसद राव राजेन्द्र सिंह का अभिन्दन समारोह आयोजित होगा। सत्ताईसा राजपूत समाज संरक्षक हरिसिंह खेलना, अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, रिसाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामवतार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे सांसद राव राजेन्द्र सिंह का अभिनन्दन समारोह आयोजित होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। वहीं राजपूत समाज द्घारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सम्पर्क कर कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उद्योग, खेल मंत्री राजस्थान, देवी सिंह शेखावत विधायक बानसूर, कुलदीप धनकड़ विधायक विराटनगर, हंसराज पटेल विधायक कोटपूतली, महेंद्र पाल मीणा विधायक जमवारामगढ़ व निर्मल कुमावत पूर्व विधायक फुलेरा एवं लोकसभा चुनाव संयोजक अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES