केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन ने किया नव निर्वाचित सभापति व पार्षद का सम्मान

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|भगवती पैलेस में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन की ओर से नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ एवं वार्ड 27 के नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र गोयल का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों जनप्रतिनिधियों को माला, साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने भी माला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
समारोह में दवा विक्रेताओं ने नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन एवं सभी दवा विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिले सम्मान और स्नेह के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।