Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़देवदा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत, दो अन्य...

देवदा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत, दो अन्य हुए अचेत,Female farmer dies due to lightning


देवदा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत, दो अन्य हुए अचेत

बन्शीलाल धाकड़ 

बड़ीसादड़ी। स्मार्ट हलचल/मंगलवार को दिन में हुई मामूली बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला कृषक की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में काम कर रहे एक महिला व एक युवा किसान बेहोश हो गया। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विनायका में स्थित देवदा गांव में अपने ही खेत पर खरपतवार हटाने का काम रही रामी 60 वर्ष पत्नी स्व. सुखलाल रावत व रामनारायण पुत्र हीरालाल सेन, भगवानी बाई पत्नी नारायण रावत अचानक आई बरसात से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए कि अचानक आसमान से बिजली कड़की जिसकी चपेट में आने से रामी बाई के प्राण पखेरू उड़ गए, जबकि दोनों अन्य बेहोश हो गये। लोग दौड़े और तत्काल तीनों को बड़ीसादड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां रामी बाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद दोनों बेहोश को होश आने पर चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES