Homeराज्यमह‍िला फ्रेंड से मिलने गए प्रवासी युवक को खंभे से बांधकर पीटा,10...

मह‍िला फ्रेंड से मिलने गए प्रवासी युवक को खंभे से बांधकर पीटा,10 लोगों को गिरफ्तार किया गया

केरल के एर्नाकुलम जिले में भीड़ के हाथों पीटे गए अरुणाचल प्रदेश के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मृतक मजदूर की पहचान 24 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई है, जो वालाकोम के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे।
गुरुवार को जब अशोक दास अपनी महिला सहकर्मी के पास गए तो कुछ लोगों ने बुरी तरह से उनकी पिटाई की थी।

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर बतौर कुक काम करता था। गुरुवार शाम को जब वह महिला सहकर्मी से मिलकर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई।सूचना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक दास बुरी तरह लहुलुहान थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जानकारी दी कि अशोक दास की छाती और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम में भी यही वजह सामने आई है।पुलिस फिलहाल इस घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है, वहीं अशोक दास जिस महिला से मिलने गए थे, उसने उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES